इराक की राजधानी बगदाद के उत्तरी दियाला सूबे में शुक्रवार को एक आत्मघाती बम विस्फोट में नौ व्यक्ति मारे गए और 30 घायल हो गए।
एक वरिष्ठ इराकी अधिकारी ने बताया कि दियाला प्रांत में सुरक्षा बलों के कमांडर अब्दुल करीम अल रुबाई ने बताया कि हमलावर ने एक कब्रिस्तान में खुद को विस्फोट से उस समय उड़ा दिया, जब लोग वहाँ के एक पुलिसकर्मी के अंतिम संस्कार में शरीक होने के लिए जमा थे। यह पुलिसकर्मी गुरुवार को मारा गया था।
दियाला प्रांत अल कायदा और अमेरिकी सुरक्षा बलों के बीच हमले का मुख्य स्थान रहा है।
|