मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पामेला एंडरसन की नाराजगी
हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन इन दिनों काफी नाराज चल रही हैं। उनकी इस नाराजगी की वजह है उनकी नई सुपरहीरो कॉमेडी फिल्म, जिसमें उन्हें एक कुत्ते के साथ काम करना है।

‘पेटा’ (पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) की समर्थक पामेला का मानना है कि फिल्मों में काम करने के लिए कुत्तों को प्रशिक्षित करना अनैतिक है।

पामेला के करीबी सूत्रों के अनुसार शूटिंग के दौरान सेट पर जब पामेला को कुत्ते के साथ अपने सीन का पता चला तो वे बेहद नाराज हुईं और सेट छोड़कर थोड़ी देर के लिए टहलने चली गईं।

सुनने में आ रहा है कि पामेला कि इस नाराजगी को देखते हुए इस फिल्म के निर्देशक क्रेग मैजिन ने इस फिल्म से इस सीन को काट दिया है। इतना ही नहीं, क्रेग पामेला को मनाने के लिए अब इस फिल्म में इस तरह के सभी सीनों को काटने वाले हैं।
और भी
ब्रिटनी स्पीयर्स अभी भी अस्वस्थ?
मुशर्रफ चीन की यात्रा पर जाएँगे
नाओमी हीथ्रो हवाई अड्डे पर गिरफ्तार
अलकायदा के आरोप झूठ का पुलिंदा
विमान दुर्घटना में 19 के मरने की आशंका
नेपाल में सप्ताहभर के लिए शराबबंदी