दक्षिणी अमेरिकी देश सूरीनाम में गुरुवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी 19 लोगों के मारे जाने की आशंका है।
सूरीनाम के उड्डयन प्रमुख जॉन वियरा ने स्थानीय रेडियो को बताया कि विमान में चालक दल के दो सदस्य समेत 19 लोग सवार थे।
उन्होंने कहा कि विमान देश के बेंजड्रोप के सघन जनसंख्या वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है और इसमें किसी के बचे होने की संभावना नहीं के बराबर है। उन्होंने बताया कि विमान दो इंजन वाला था।
विमान में सवार लोग यहाँ की सोने की खान में काम करने वाले थे। सूरीनाम की जनसंख्या करीब पाँच लाख है और इसकी अर्थव्यवस्था मुख्यतः खनन पर निर्भर है।
|