नेपाल में दस अप्रैल को होने वाले संविधान सभा के चुनाव को देखते हुए काठमांडू प्रशासन ने वहाँ 7 से 13 अप्रैल तक सार्वजनिक स्थानों में शराब की बिक्री पर रोक लगा दी है।
स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों समेत सभी सार्वजनिक स्थानों पर इस दौरान शराब की बिक्री नहीं होगी।
इसके अलावा इस दौरान खुखरी, भाला, लाठी और अन्य ऐसे हथियार लेकर घूमने की मनाही कर दी गई है, जिससे चुनाव के दौरान लोगों में भय व्याप्त हो जाए।
जिला प्रशासन ने लोगों को चेतावनी दी है कि कानून का उल्लंघन करने वाले को सजा दी जाएगी।
|