मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
...आखिर मगरमच्‍छ भाग गया
पत्नी को बचाने के लिए मगरमच्छ से जद्दोजहद
मगरमच्छ के जबड़ों में फँसी अपनी पत्नी को बचाने के लिए उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में एक व्यक्ति मगरमच्छ की पीठ पर कूद गया और इस हरकत से मगरमच्छ अपने शिकार को छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

नार्दन टेरीटरी पुलिस की प्रवक्ता ने एसोसिएटेड प्रेस को कल बताया कि दंपति डार्विन से 160 किलोमीटर दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में तैराकी कर रहा था। तभी मगरमच्छ ने महिला को पकड़ लिया। उसका पति तत्काल हरकत में आकर मगरमच्छ की पीठ पर कूद गया। इससे मगरमच्छ उसकी पत्नी को छोड़कर भाग गया।

पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय महिला के हाथ और पैर में काफी गंभीर चोट आई हैं। नजदीक के एक चिकित्सा क्लिनिक में उसका इलाज चल रहा है। वन्यजीव संरक्षकों ने आज उस मगरमच्छ को पकड़ने की योजना बनाई है।
और भी
ऑनलाइन होंगे शेक्सपियर के नाटक
ब्रिटेन में अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव
मनुष्य जैसी आँखों वाली मछली
अल कायदा बेगुनाहों को नहीं मारता-जवाहिरी
14 साल की स्कूली छात्रा माँ बनी
दुबई में विदेशी श्रमिकों का उपद्रव