मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मनुष्य जैसी आँखों वाली मछली
वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर के मुताबिक उन्होंने हाल ही में एक ऐसी मछली की खोज की है, जो तैरने की जगह सरकती है और उसकी आँखें मनुष्य की तरह सामने देखने वाली हैं। प्रोफेसर का कहना है कि यह मछली की ऐसी प्रजाति हो सकती है जो अब तक अज्ञात थी।

इंडोनशिया के अंबोन द्वीप के समुद्र तट पर इस मछली को देखा गया। बादामी रंग की मछली पर जिब्रा जैसी धारियाँ हैं। यह अपने भोजन की तलाश में शैल भित्तियों की दरारों में बिल बनाने के लिए अपने पैरों के समान पंख (फिन) का इस्तेमाल करती है। विश्वविद्यालय के प्रोफेसर टेड पेश्च के अनुसार इस मछली का डीएनए परीक्षण करके जाँचा जाएगा कि यह अनूठी प्रजाति है या नहीं।
और भी
अल कायदा बेगुनाहों को नहीं मारता-जवाहिरी
14 साल की स्कूली छात्रा माँ बनी
दुबई में विदेशी श्रमिकों का उपद्रव
कैमरून को पसंद है अकेलापन
ब्रिटनी को पेटा से नौकरी का प्रस्‍ताव
मैडोना को याद आया गुजरा जमाना