मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अल कायदा बेगुनाहों को नहीं मारता-जवाहिरी
अल कायदा के नंबर दो के नेता अल जवाहिरी ने उनके संगठन के बारे में की जाने वाली आलोचना को नकारते हुए कहा है कि अल कायदा बेगुनाहों को नहीं मारता।

जवाहिरी ने वेबसाइट पर उनके संगठन और उग्रवादियों के बारे में पूछे गए अनेक सवालों के जवाब डेढ़ घंटे के एक आडियो टेप में दिए हैं। दिसंबर में समर्थकों, आलोचकों और पत्रकारों द्वारा पूछे गए 900 से अधिक सवालों का जवाब जवाहिरी ने आडियो टेप के साथ 46 पृष्ठों में अंग्रेजी में दिया है।

एक सवाल के जवाब में समूह से जुड़ी वेबसाइट पर जवाहिरी का जवाब है कि हमने न तो बगदाद में, न मोरक्को में न अल्जीरिया में और अन्य किसी भी जगह बेगुनाहों और अनजान लोगों को नहीं मारा।

अल कायदा ने 2001 में न्यूयार्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमलों की जिम्मेदारी ली थी। जिसमें करीब 3000 हजार लोग मारे गए थे। वहीं इराक, अफगानिस्तान और अल्जीरिया में अल कायदा से संबंद्ध लोगों ने नियमित रूप से भीड़ भरे शहरी इलाकों में विस्फोट किए, जिससे हजारों लोग मारे गए।

जवाहिरी ने कहा कि अगर मुजाहिदिनों की कार्रवाई में कोई बेगुनाह मारा गया तो ऐसा गलती से हुआ होगा। जवाहिरी ने कहा कि अल कायदा के विरोधियों ने बेगुनाहों को मारा और उसका यह भी कहना था कि उनके दुश्मन जानबूझ कर मुस्लिमों के बीच में जाते हैं और उनको अपनी ढाल बनाते हैं।
और भी
14 साल की स्कूली छात्रा माँ बनी
दुबई में विदेशी श्रमिकों का उपद्रव
कैमरून को पसंद है अकेलापन
ब्रिटनी को पेटा से नौकरी का प्रस्‍ताव
मैडोना को याद आया गुजरा जमाना
स्कारलेट की माँ को न्याय की उम्मीद