मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
14 साल की स्कूली छात्रा माँ बनी
स्कूल में दिया बच्चे को जन्म, बाद में मार डाला
विदेशों में यौन शिक्षा के प्रचार के बावजूद कम उम्र की लड़कियाँ माँ बन रहीं हैं। हाल ही में 14 साल की दो स्कूली छात्राओं के माँ बनने से सनसनी फैल गई है।

ह्यूस्टन में एक 14 वर्षीय लड़की ने अपने जूनियर हाईस्कूल के बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया और शौचालय में बहाकर नवजात शिशु को मार डाला। टेक्सॉस में बेटाउन स्थित सेडर बेयो जूनियर हाईस्कूल में बुधवार की यह घटना है।

इससे तीन दिन पहले एक अन्य 14 वर्षीय लड़की ने स्कूल की पर्यटन यात्रा से ह्यूस्टन से लौटते वक्त विमान के बाथरूम में नियत समय से पहले बच्चे को जन्म दिया था। उसने भ्रूण को कचरे के ड‍िब्बे में फेंक दिया था।

विमान से उतरने के 15 मिनट बाद विमान के सफाई कर्मचारियों को कचरे के ड‍िब्बे में भ्रूण मिला। हालाँकि हैरिस काउंटी के डिस्ट्रिक्ट एटर्नी ने 14 साल की इन बालिकाओं के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करने का निर्णय किया है।

ह्यूस्टन के जाँच अधिकारियों ने दोनों लड़कियों से बात की है और इनके बच्चों का पिता एक 14 वर्षीय लड़के को माना जा रहा है।
और भी
दुबई में विदेशी श्रमिकों का उपद्रव
कैमरून को पसंद है अकेलापन
ब्रिटनी को पेटा से नौकरी का प्रस्‍ताव
मैडोना को याद आया गुजरा जमाना
स्कारलेट की माँ को न्याय की उम्मीद
एच वन-बी वीजा फिर लॉटरी से