मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कैमरून को पसंद है अकेलापन
अमेरिकन अभिनेत्री कैमरून डियॉज ने बताया कि उन्‍हें अकेले र‍हना बेहद पसंद है। हालाँकि इस दशक में पहली बार ऐसा हुआ है कि वे बिना किसी ब्‍वॉयफ्रेंड के रही ह‍ैं।

डियॉज का 2007 में अभिनेता जस्टिन टिम्‍बरलेक से अलगाव हो गया था। वे क‍हती हैं कि उन्हें पुरूषों की ओर से मिलने वाले अटेंशन में काफी मजा आता है।

उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्‍छा र‍हा कि बीते साल में मेरा कोई ब्‍वॉयफ्रेंड नहीं रहा। दस सालों में पह‍ल‍ी बार ये अनुभव मेरे लिए बहुत अच्‍छा र‍हा।

उन्होंने यह भी बताया कि यदि मैं चाह‍ती तो किसी से भी मेरा संबंध हो सकता था, लेकिन मैंने अभी वह खत्‍म नहीं किया जो मैं कर रह‍ी हूँ। 35 वर्षीय डियॉ‍ज का यह भी क‍हना है कि अभी तक जो भी उनकी जिंदगी में आया, उसके प्रति वे हमेशा वफादार रही हैं।
और भी
ब्रिटनी को पेटा से नौकरी का प्रस्‍ताव
मैडोना को याद आया गुजरा जमाना
स्कारलेट की माँ को न्याय की उम्मीद
एच वन-बी वीजा फिर लॉटरी से
कर्ज में डूबे पठान गुरबत से परेशान
भारतीय दंपति ने की आत्महत्या