मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मैडोना को याद आया गुजरा जमाना
हाल ही में पॉप गायिका मैडोना ने अपने जीवन के गुजरे पलों को याद करते हुए बताया कि विद्यालय में बिताए समय ने उन्‍हें जीवन में सफल होने के लिए दृढ़निश्‍चयी बनाया है।

49 वर्षीय इस सुपरस्‍टार ने य‍ह स्‍व‍ीकार करते हुए बताया कि 1970 में हाईस्‍कूल के दौरान उन्‍हें काफी अलग-थलग समझा जाता था और अकसर अपमानित भी किया जाता था।

मैडोना ने बताया क‍ि वे हिप्‍पी नहीं थीं और न ही किसी को अपमानित करने के लिए कभी उन्‍होंने किसी पर पत्‍थर फेंका होगा। अपने संगीत में करियर के बारे में वे कहती हैं कि मैं क्‍लासिकल नृत्‍य और संगीत में दिलचस्‍‍पी रखती थी।

उनका मानना है कि बचपन में विद्यालयीन जीवन के दौरान उन्होंने जीवन के कई अनुभव एकत्रित किए, जो आज तक उनके लिए मददगार साबित होते हैं।
और भी
स्कारलेट की माँ को न्याय की उम्मीद
एच वन-बी वीजा फिर लॉटरी से
कर्ज में डूबे पठान गुरबत से परेशान
भारतीय दंपति ने की आत्महत्या
दलाई लामा के असली चरित्र को समझें
नाटो सेनाएँ हमला न करें-पाकिस्तान