मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नाटो सेनाएँ हमला न करें-पाकिस्तान
पाकिस्तान ने दोहराया है कि अफगानिस्तान में तैनात नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) सेनाएँ यदि उसके कबीलाई इलाकों में हमला करते हैं तो इसे पाकिस्तान पर हमला माना जाएगा।

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने अमेर‍िकी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक माइकल हेडेन के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह बात कही।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद सादिक ने कहा कि पाकिस्तान की सीमा के अंदर कोई भी हमला एकदम अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के अंदर आतंकवाद निरोधक कार्रवाइयां देश के सुरक्षा बलों द्वारा ही अंजाम दी जाएँगी।
और भी
अमेरिका इराक से सेना हटाना जारी रखेगा
'एक नया भय आया 'नोमोफोबिया'
ओसामा बिन लादेन स्वस्थ-जवाहरी
कश्मीर नीति को जारी रखे पाक-मुफ्ती
मैडोना की अंतिम सुनवाई अगले सप्ताह
दुबले रहना है तो आठ घंटे सोइए