मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ओसामा बिन लादेन स्वस्थ-जवाहरी
आतंकवादी संगठन अलकायदा का सरगना ओसामा बिन लादेन भला-चंगा है और उसके बीमार होने की खबर पूरी तरह झूठी है।

लादेन का दाहिना हाथ माने जाने वाले अयमान अल जवाहरी ने कल इंटरनेट पर जारी अपने जवाब में कहा कि लादेन के बीमार होने की खबर पूरी तरह झूठी है।

जवाहरी ने कहा कि लादेन पूरी तरह स्वस्थ है। करीब दो हजार लोगों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में जवाहरी ने कहा कि ये बुरी मानसिकता वालों का काम है, जो लादेन को बीमार बताने की रिपोर्ट दे रहे हैं।

गौरतलब है कि लादेन और जवाहरी के पाकिस्तान या अफगानिस्तान में छ‍िपे होने की बात कही जाती है। जवाहरी ने संयुक्त राष्ट्र की निंदा करते हुए यहूदियों पर हमला करने का भी आह्वान किया।

जवाहरी ने कहा- संयुक्त राष्ट्र इस्लाम और मुसलमानों का दुश्मन है। उसने दिसंबर में अलजीयर्स में संयुक्त राष्ट्र के दफ्तर में हमले को भी सही ठहराया। इस हमले में 41 लोग मारे गए थे, जबकि वर्ष 2003 में बगदाद में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय पर हुए आतंकवादी हमले में 22 लोग मारे गए थे।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष दिसंबर में अलकायदा से जुड़ी वेबसाइट पर जवाहरी ने लोगों से फिलिस्तिन में अलकायदा की योजना, आतंकवादी संगठन में महिलाओं को शामिल करने आदि के बारे में प्रश्न माँगे थे। करीब दो हजार सवाल जवाहरी से पूछे गए थे।
और भी
कश्मीर नीति को जारी रखे पाक-मुफ्ती
मैडोना की अंतिम सुनवाई अगले सप्ताह
दुबले रहना है तो आठ घंटे सोइए
ओबामा ने किया जीत का दावा
दलाई लामा शांति पुरुष-अमेरिका
हिलेरी 30 लाख नौकरियाँ सृजित करेंगी