मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दलाई लामा शांति पुरुष-अमेरिका
अमेरिका ने तिब्बती बौद्धों के धर्मगुरु दलाई लामा को शांति पुरुष करार देते हुए इन संभावनाओं को खारिज कर दिया कि वह ओलिंपिक में बाधा डालने के लिए आत्मघाती हमलों की हिमायत कर सकते हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता टॉम कैसी ने कहा कि मुझे उम्मीद नहीं है। निश्चित रूप से हम समझते हैं कि चीनी अधिकारियों के लिए दलाई लामा के साथ वार्ता करना उपयुक्त होगा। कैसी ने कहा कि वह एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो हमेशा अपने समुदाय के बेहतरीन हितों के लिए काम किया है।

अमेरिकी प्रवक्ता ने कहा कि वे ऐसे व्यक्ति हैं, जो शांति पुरुष हैं और ऐसे व्यक्ति हैं, जो इन मुद्दों को हल करने के लिए वार्ता और सलाह-मशविरा की अहिंसक प्रक्रिया का समर्थन करते हैं।
और भी
हिलेरी 30 लाख नौकरियाँ सृजित करेंगी
फ्रांस आतंकवादियों के निशाने पर
पेंटागन की खुफिया इकाई बंद करने की योजना
फिल्मोत्सव का उद्घाटन 'चक दे इंडिया' से
मैं अब भी मुख्‍य न्यायाधीश हूँ-चौधरी
पाक जेलों में बंद हैं 489 भारतीय