कुवैत में बुधवार से शुरू हो रहे पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन शिमित अमीन निर्देशित फिल्म 'चक दे इंडिया' के प्रदर्शन के साथ होगा।
फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में 'चक दे इंडिया' की पाँच अभिनेत्रियाँ विद्या मालावाडे, शिल्पा शुक्ला, चित्राशी रावत, आर्य मेनन और शुभी मेहता भाग ले रही हैं।
बॉलीवुड की दो और हिट फिल्में 'वीर जारा' और 'ब्लैक' इस चार दिवसीय महोत्सव में प्रदर्शित की जाएँगी। फिल्म महोत्सव का आयोजन कुवैत नेशनल सिनेमा कंपनी के सहयोग से किया जा रहा है।
कुवैत के सूचना मंत्री शेख सबह खालिद अल हमद अल सबह इस फिल्मोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
|