मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
उपवास से कीमो का दुष्प्रभाव कम
चूहे पर किए गए एक प्रयोग में पता चला है कि कुछ घंटे उपवास रखने से कीमो ैरेपी का दुष्प्रभाव कम होता है।

दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक विश्वविद्यालय में चूहे पर हुए इस अध्ययन में मुख्य अनुसंधानकर्ता वॉल्टर लोनगो ने पाया कि मात्र 48 घंटे के उपवास के बाद कीमो थैरेपी उपचार के दुष्प्रभाव कम हो गए।

यदि मनुष्यों के मामले में भी समान परिणाम प्राप्त होते हैं तो कैंसर पीड़ित कीमो थैरेपी दवाइयों के दुष्परिणामों से बच सकेंगे और उन्हें आगे भी उपचार देना संभव होगा।

वॉल्टर ने बताया कि कीमो की अधिक खुराक देने के बाद उपवास करने से जानवर पूरी तरह से तरोताजा नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी का ध्यान कैंसर प्रभावित कोशिकाओं को समाप्त करने के तरीके ईजाद करने पर है, पर हमारा उद्देश्य है उपचार के दुष्प्रभावों से और अधिक बेहतर तरीके से बचाव करना।

वॉल्टर इसकी भी खोज कर रहे हैं कि पूरी तरह से भूखे रहने के बजाए कुछ विशेष खाद्य सामग्री का सेवन करके भी कीमो थैरेपी के दुष्प्रभावों से कैसे बचा जा सकता है।

वॉल्टर और उनके सहयोगियों ने कीमो थैरेपी में भूखे रहने के प्रभाव को जानने के लिए यीस्ट मानव और चूहे की उन कोशिकाओं पर प्रयोग किया, जिनमें कैंसर के एक घातक प्रकार को डाला गया था जो सामान्यत: बच्चों को प्रभावित करता है। इसके उल्लेखनीय परिणाम सामने आए। यह अध्ययन कल यहाँ पर सार्वजनिक हुआ।
और भी
...और टीवी के परदे पर बुश मर गए
हिलेरी ने लगाए गंभीर आरोप
स्कॉरलेट का शव वतन पहुँचा
लेडी किलर बर्राजा को उम्रकैद
निकोल के पुत्र की मौत का खुलासा
किराए की कोख का चलन बढ़ा