मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लेडी किलर बर्राजा को उम्रकैद
मैक्सिको की 'लिट्ल ओल्ड लेडी किलर' के नाम से कुख्यात पूर्व महिला पहलवान को 11 बुजुर्ग महिलाओं को गला दबाकर मारने के अपराध में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

जुआना बर्राजा नामक इस 'ओल्ड लेडी किलर' ने 2000 से 2006 तक राजधानी के विभिन्न घरों में नौकरानी का काम करते हुए 11 बुजुर्ग महिलाओं की गला दबाकर हत्या की है। हालाँकि ऐसा माना जाता है कि उसने कम से कम 40 हत्याओं को अंजाम दिया है। इसे मैक्सिको के इतिहास का सर्वाधिक कुख्यात सीरियल किलर समझा जा रहा है।

यह हत्यारिन मैक्सिको सिटी की सड़कों पर विभिन्न वेशों में विचरण करती थी और बुजुर्ग महिलाओं को प्रभावित कर उनके यहाँ साफ-सफाई की नौकरी की पेशकश करती थी। एक बार जिसने उसे काम पर रख लिया, बाद में उसकी किसी कपड़े से, परदे की डोरी या फोन के तार से अथवा घर में पड़ी किसी अन्य वस्तु से हत्या कर देती थी।

50 वर्षीय बर्राजा को इन अपराधों के लिए कुल 759 वर्ष की जेल की सजा दी गई है, लेकिन मैक्सिको के कानून के तहत उसे अधिक से अधिक 50 वर्ष की ही जेल हो सकती है। बर्राजा के वकील को इस फैसले के खिलाफ अपील के लिए 50 दिन का समय दिया गया है।

उसे 2006 में उस समय गिरफ्तार किया गया था जब एक प्रत्यक्षदर्शी ने उसे 80 वर्षीय महिला के घर से बेतहाशा भागते देखा था। उस वृद्ध महिला की स्टेथोस्कोप से गला दबाकर हत्या की गई थी।

बर्राजा ने पुलिस को बताया कि उसने बुजुर्ग महिलाओं से बदला लेने के लिए यह रास्ता चुना था, क्योंकि उसकी बूढ़ी माँ ने उसे बचपन में ही एक ऐसे व्यक्ति को सौंप दिया था, जिसने उसे कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया था।
और भी
निकोल के पुत्र की मौत का खुलासा
किराए की कोख का चलन बढ़ा
मुशर्रफ ने दिलाई 24 मंत्रियों को शपथ
मुझे जबरन अदालत लाया गया-शेख हसीना
हिलेरी ने पेश किया योजनाओं का खाका
बुश ने समझौते की उम्मीद जताई