मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
निकोल के पुत्र की मौत का खुलासा
टेबलायड सितारा अन्ना निकोल स्मिथ के पुत्र डेनियल की मौत अधिक मात्रा में मादक पदार्थ लेने से हुई।

बहामास की एक सात सदस्यों वाली ज्यूरी ने सोमवार को फैसले में कहा कि बीस साल के डेनियल की मौत नशीले पदार्थों के अत्यधिक इस्तेमाल से हुई है। हालाँकि डेनियल की दादी विर्गी आर्थर ज्यूरी के इस फैसले से नाराज दिखाई दीं।

डेनियल की मौत साल 2006 में तब हुई, जब वह अपनी माँ अन्ना निकोल स्मिथ और नवजात बहन डेनियल येन से मिलने अमेर‍िका से यहाँ आया था। इस घटना से आहत 39 वर्षीय स्मिथ की भी फरवरी 2007 में मादक पदार्थों के सेवन के कारण मौत हो गई।

उस वक्त स्मिथ का अपने पति हावर्ड स्टर्न के घर वालों के खिलाफ करोड़ों की जायदाद को लेकर अदालत में मुकदमा चल रहा था।

लॉस एंजिल्स की एक अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि अगर इस मुकदमे का निर्णय स्मिथ के पक्ष में जाता है तो करोड़ों की जायदाद का हिस्सा उसकी दो साल की बेटी डेनियल येन को मिलेगा। गौरतलब है कि डेनियल येन का पिता स्मिथ का पूर्व पुरुष मित्र लैरी बिर्कहेड है।
और भी
किराए की कोख का चलन बढ़ा
मुशर्रफ ने दिलाई 24 मंत्रियों को शपथ
मुझे जबरन अदालत लाया गया-शेख हसीना
हिलेरी ने पेश किया योजनाओं का खाका
बुश ने समझौते की उम्मीद जताई
आतंकवादियों को पीडीपी की पेशकश