मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
...तो हिलेरी बन सकती हैं गवर्नर
अमेरिका में प्राइमरी चुनाव प्रचार के कारण राष्ट्रपति पद के चुनाव में पार्टी की लुटिया डूबने की आशंका से चिंतित कुछ डेमोक्रेट नेता हिलेरी क्लिंटन के लिए सांत्वना पुरस्कार के रूप में न्यूयॉर्क का गवर्नर बनाए जाने पर विचार कर रहे हैं।

डेमोक्रेट नेताओं को डर है कि कहीं प्राइमरी प्रचार राष्ट्रपति चुनाव में दल को प्रतिद्वंद्वी पार्टी के आगे घुटने टेकने के लिए मजबूर न कर दे।

डेमोक्रेटिक पार्टी के सूत्रों के हवाले से न्यूजवीक ने लिखा है कि न्यूयॉर्क के गवर्नर डेविड पीटरसन ने पार्टी से संकेत मिलने पर हिलेरी क्लिंटन के लिए संभावित करियर का रास्ता साफ कर दिया है।

ये नेता चाहते हैं कि राष्ट्रपति पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार बनने हेतु न्यूयॉर्क की सीनेटर 22 अप्रैल को होने वाले पेनसिलवेनिया के प्राइमरी चुनाव में अगर बराक ओबामा से आगे नहीं निकल पाती हैं तो उन्हें इस विकल्प पर विचार करना चाहिए।

पत्रिका के आगामी अंक के मुताबिक राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रचार जारी रखने को लेकर प्रतिबद्ध हिलेरी ने कहा है कि वे इस मामले में विचार करने को तैयार हैं। बहरहाल उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति ने इस योजना को सिरे से खारिज कर दिया है।

पत्रिका के अनुसार अगर ऐसा हुआ तो न्यूयॉर्क के गवर्नर पद के लिए हिलेरी न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर रूडी गिलियानी से टक्कर लेती नजर आ सकती हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक गिलियानी गनर्वर पद के प्रबल दावेदार हैं।

गवर्नर इलियट स्पिट्जर को पिछले माह वेश्यावृत्ति के एक मामले में फँसे होने के कारण इस्तीफा देना पड़ा था। उनके उत्तराधिकारी बने पूर्व सीनेटर एवं लेफ्टिनेंट गवर्नर पीटरसन ने युवावस्था में नशीले पदार्थ लेने और विवाहेत्तर संबंध होने की बात स्वीकार की है। इन बातों के कारण नई अटकलों को नयी अटकलों को हवा मिल रही है।

न्यूजवीक के अनुसार पीटरसन के इस्तीफा देने की स्थिति में इस नवंबर में गवर्नर पद के लिए चुनाव हो सकते हैं और अगर हिलेरी इसमें रुचि दिखाती हैं तो वह पसंदीदा उम्मीदवार होंगी। वैसे स्पिट्‍जर का कार्यकाल 2010 में समाप्त होना है।

डेमोक्रेटिक पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के हवाले से पत्रिका ने लिखा है कि इस परिस्थिति में हिलेरी के लिए दो साल गवर्नर के पद पर रहना उनके लिये फायदेमंद होगा और इसमें कोई संदेह नहीं की 2012 में होने वाले राष्ट्रपति पद चुनाव के लिए वे पार्टी की ओर से प्रबल उम्मीदवार के रूप में सामने आएँगी।

रिपोर्ट के अनुसार हिलेरी का मानना है कि राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में बराक ओबामा रिपब्लिकन उम्मीदवार जॉन मैक्केन से हार सकते हैं। मैक्केन 2012 में 75 वर्ष के होंगे। ऐसे में राष्ट्रपति पद के लिए उनका एक ही कार्यकाल होने की संभावना है।

पुन: सीनेटेर की बजाय गवर्नर के रूप में हिलेरी मैक्केन का स्थान लेने के लिए तार्किक रूप से ज्यादा सक्षम होंगी।

सुपर डेलीगेट्स के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि हिलेरी के लिये यह बेहतर होगा कि वे पेनसिलवेनिया में जीत दर्ज करने के बाद राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रचार की दौड़ से हट जाएँ।

जॉर्ज बुश ने 1980 में रोनाल्ड रीगन के खिलाफ ऐसा ही किया था। मिशीगन में प्राइमरी चुनाव जीतने के बाद वह प्रचार से हट गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे हिलेरी का दर्जा लोगों के बीच ऊँचा होगा और इसका उन्हें फायदा होगा।

इस बीच हिलेरी ने इन सुझावों को खारिज करते हुए कहा है कि पेनसिलवेनिया में मामूली अंतर से जीतने के बावजूद वह राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल रहेंगी। बहरहाल उन्होंने कहा कि अगर पेनसिलवेनिया में उन्हें हार का मुँह देखना पड़ता है तो वह इससे बाहर हो जाएँगी। हिलेरी के चुनाव प्रचार सहयोगी ने भी इस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है।
और भी
नेपाल में हिंसा भड़की, कर्फ्यू
नहीं डालेंगे हथियार-मेहँदी आर्मी
अंधविश्वास में जकड़ी महिलाओं को बचाया
शाहजहाँ की सोने जडि़त कटार की नीलामी
मस्जिद में बम हमले में दो मरे
75 खदान श्रमिकों की मौत की आशंका