मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नहीं डालेंगे हथियार-मेहँदी आर्मी
इराक की राजधानी बगदाद में लगातार बिगड़ती स्थिति के बीच शिया नेता मक्तदा अल सद्र ने अपने समर्थकों से हथियार नहीं छोड़ने का आह्वान किया है।

इराक के अस्पताल सूत्रों के अनुसार बसरा और बगदाद में पिछले छह दिन से जारी संघर्ष में अब तक 300 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।

इराक के प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी ने मेहँदी आर्मी को अल कायदा से भी ज्यादा खतरनाक संगठन करार दिया है जबकि मेहँदी आर्मी ने कहा है कि वो हथियार उसी इराकी सरकार के सामने डालेंगे जो इराक से अमेरिका का कब्जा खत्म करने के लिए तैयार हो।

इराकी प्रधानमंत्री ने जब से मेहँदी आर्मी के खिलाफ सैन्य अभियान छेड़ा है, तब से मध्य और दक्षिणी बगदाद में सुरक्षा की स्थिति नाजुक बन गई है।
और भी
अंधविश्वास में जकड़ी महिलाओं को बचाया
शाहजहाँ की सोने जडि़त कटार की नीलामी
मस्जिद में बम हमले में दो मरे
75 खदान श्रमिकों की मौत की आशंका
अफगानिस्तान में बिजली संयंत्र उड़ाया
पाक प्रधानमंत्री ने छेड़ा राग कश्मीर