मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शाहजहाँ की सोने जडि़त कटार की नीलामी
प्रेम के प्रतीक ताजमहल के निर्माता मुगल सम्राट शाहजहाँ के समय की एक सोने जडि़त कटार अगले माह नीलाम होने जा रही है। नीलामी में कटार के दस लाख डॉलर तक मिलने की संभावना है। नीलामी दस अप्रैल को होगी।

यह कटार 17वीं शताब्दी में मुगल सम्राट के सत्ता में आने के बाद उनके द्वारा संग्रह की गई पसंदीदा वस्तुओं में से एक है।

बोनहाम्स नीलामी घर के अनुसार इस कटार के पीछे के हिस्से पर शाहजहाँ का आधिकारिक नाम, तारीख, जन्मतिथि और छत्र उल्लेखित किए हुए हैं।

इस कटार के अलावा फ्रांस के कपड़ा व्यवसायी जेक्स डिसेनफेन्स द्वारा संग्रह की गई कुछ अन्य वस्तुएँ भी नीलाम की जाएँगी।
और भी
मस्जिद में बम हमले में दो मरे
75 खदान श्रमिकों की मौत की आशंका
अफगानिस्तान में बिजली संयंत्र उड़ाया
पाक प्रधानमंत्री ने छेड़ा राग कश्मीर
अमेरिकी हवाई हमले में 16 मारे
लापता भारतीय सैनिकों की खोज जारी