मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
75 खदान श्रमिकों की मौत की आशंका
तंजानिया के अरूशा कस्बे में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 75 खदान श्रमिकों के मारे जाने की आशंका है।

स्थानीय अखबार के मुताबिक बाढ़ का पानी तेजी से पाँच खदान क्षेत्रों में घुस गया और फिर अन्य खुली जगहों में भरता चला गया, जिससे वहाँ काम कर रहे खदान श्रमिक पानी में घिर गए।

स्थानीय आयुक्त ने बताया कि अब तक पाँच श्रमिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कामगारों को वहाँ से निकालने के लिए इंजीनियर युद्व स्तर पर काम कर रहे हैं।

अखबार के अनुसार 1998 में आई ऐसी ही बाढ़ के कारण सौ से अधिक खदान श्रमिकों की मौत हो गई थी।
और भी
अफगानिस्तान में बिजली संयंत्र उड़ाया
पाक प्रधानमंत्री ने छेड़ा राग कश्मीर
अमेरिकी हवाई हमले में 16 मारे
लापता भारतीय सैनिकों की खोज जारी
गिलानी ने हासिल किया बहुमत
बुश के शीर्ष सलाहकार का इस्तीफा