मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अफगानिस्तान में बिजली संयंत्र उड़ाया
अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में तालिबान विद्रोहियों ने आज एक बिजली संयंत्र को विस्फोट कर उड़ा दिया जिससे दो व्यक्तियों की मौत हो गई और अन्य आठ घायल हो गए।

प्रांत के पुलिस प्रमुख हुसैन अंदीवाल ने बताया कि इस विस्फोट में गिरीश्क जिले में स्थित इस संयंत्र के दो कर्मचारियों की मृत्यु हो गई, जबकि अन्य छह लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि इस विस्फोट में संयंत्र की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन बिजली वितरण प्रणाली को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में तालिबान विद्रोही पश्चिमी समर्थित करजई सरकार के खिलाफ और देश में तैनात विदेशी सेना को बाहर निकालने के लिए संघर्षरत है।
और भी
पाक प्रधानमंत्री ने छेड़ा राग कश्मीर
अमेरिकी हवाई हमले में 8 मरे
लापता भारतीय सैनिकों की खोज जारी
गिलानी ने हासिल किया बहुमत
बुश के शीर्ष सलाहकार का इस्तीफा
मीरा नायर 'पर्सन ऑफ द ईयर'