मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अमेरिकी हवाई हमले में 16 मारे
बसरा में अमेरिकी लड़ाकू विमानों की बमबारी में 16 शिया मीलिशिया विद्रोही मारे गए।

सेना के प्रवक्ता मेजर बैड लेटन ने बताया कि एसी-130 विमान ने उन विद्रोहियों को निशाना बनाया जो शहर में छतों के ऊपर से इराकी बलों पर हमला कर रहे थे।

इराकी पुलिस ने इससे पहले दो महिलाओं और एक बच्चे सहित आठ नागरिकों के मारे जाने का दावा किया था। अमेरिकी लड़ाकू विमान ने कल तड़के एक मकान को बमबारी में नष्ट किया था।

लेटन ने लेकिन कहा कि अमेरिकी विशेष अभियान के बलों ने हवाई हमले से पहले उग्रवादियों के होने की पुष्टि कर ली थी।
और भी
लापता भारतीय सैनिकों की खोज जारी
गिलानी ने हासिल किया बहुमत
बुश के शीर्ष सलाहकार का इस्तीफा
मीरा नायर 'पर्सन ऑफ द ईयर'
कश्मीर मुद्‍दा सुलझाने का इरादा-जरदारी
ब्रिटेन और फ्रांस को भारत का समर्थन