मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लापता भारतीय सैनिकों की खोज जारी
कैलीफोर्निया में पिछले हफ्ते अमेरिकी सैनिकों के साथ संयुक्त अभ्यास के दौरान गायब हुए दो भारतीय सैनिकों की तलाश जारी है।

वाशिंगटन और सान फ्रांसिस्को में मौजूद वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों के अनुसार पेंडलटन शिविर में अभ्यास में शामिल हुए अन्य भारतीय सैनिक अमेरिका छोड़ चुके हैं।

भारतीय दूतावास पर एक वरिष्ठ भारतीय अधिकारी ने बताया कि दो भारतीय सैनिक लापता हैं। सेना की भाषा में वे ऐवाल (एब्सेंट विदाउट लीव) यानी बिना अवकाश लिए अनुपस्थित हैं। हम उनको तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व में विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया था कि संजय महतो और संतोष थापा लापता हैं।

पेंडलटन शिविर में उप प्रेस अधिकारी माइक अल्वारेज ने कहा कि करीब 120 भारतीय सैनिक अमेरिका में प्रशिक्षण के लिए गए थे। सभी इससे खुश थे।

मामले को देख रहे मेजर स्टीवर्ट अपटान ने ई-मेल पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि कृपया कूटनीतिक सवालों के लिए अमेरिका के विदेश मंत्रालय से या आव्रजन मामलों की जानकारी के लिए आव्रजन अधिकारियों से संपर्क करें। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सीन मैक्कोरमैक को इस घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने पहली बार इस बारे में सुना है।
और भी
गिलानी ने हासिल किया बहुमत
बुश के शीर्ष सलाहकार का इस्तीफा
मीरा नायर 'पर्सन ऑफ द ईयर'
कश्मीर मुद्‍दा सुलझाने का इरादा-जरदारी
ब्रिटेन और फ्रांस को भारत का समर्थन
मातृत्व की निशानी छिपाने का चलन