मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बुश के शीर्ष सलाहकार का इस्तीफा
अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के एक शीर्ष सलाहकार ने सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगने के बाद इस्तीफा दे दिया है।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता स्कॉट स्टेंजल ने शुक्रवार को बताया कि 20 मार्च को व्हाइट हाउस के अधिकारियों को जानकारी मिली कि अंतरसरकारी मामलों में राष्ट्रपति बुश के विशेष सहायक फेलिपो सिक्सटो यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) के धन का गलत तरीके से इस्तेमाल किया।

स्टेंजल ने कहा कि हम समझते हैं कि सिक्सटो का इस धन के इस्तेमाल को लेकर अपने पूर्व नियोक्ता के साथ कथित रूप से मतभेद था।

सिक्सटो पहले वाशिंगटन स्थित समूह फ्री क्यूबा में काम करते थे। यह समूह क्यूबा में लोकतंत्र की वकालत करता है। जुलाई 2007 से वे व्हाइट हाउस में कार्यरत थे और हालिया जिम्मेदारी उनको मार्च में ही मिली थी।
और भी
मीरा नायर 'पर्सन ऑफ द ईयर'
कश्मीर मुद्‍दा सुलझाने का इरादा-जरदारी
ब्रिटेन और फ्रांस को भारत का समर्थन
मातृत्व की निशानी छिपाने का चलन
अंत हो सकता है मुगाबे शासन का
तिब्बती भिक्षुओं को सजा नहीं