मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मीरा नायर 'पर्सन ऑफ द ईयर'
भारत में जन्मी अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्म निर्माता मीरा नायर को एक अमेरिकी अखबार ने 'पर्सन ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया है।

इंडिया अब्रोड अखबार द्वारा प्रायोजित यह पुरस्कार मीरा नायर को शुक्रवार शाम पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नूई ने प्रदान किया। पिछले साल नूई को भी इस पुरस्कार से नवाजा गया था।

इस मौके पर नूई ने मीरा नायर के सिनेमा और समाज के लिए योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि मीरा ने अपनी प्रतिभा से लोकमानस से जुड़े प्रश्नों को उठाया है।

50 वर्षीय मीरा नायर ने इस पुरस्कार के लिए अपनी माँ और उन सभी महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया, जो उनके लिए प्रेरणास्रोत रही हैं।

नायर की सफल पुरस्कार विजेता फिल्मों में सलाम बांबे, मानसून वेडिंग और द नेमसेक हैं। मीरा अगली फिल्म 'एमेलिया' बनाने जा रहीं हैं, जिसमें हॉलीवुड अभिनेत्री हिलेरी स्वांक काम करेंगी।

इस मौके पर प्रख्यात अर्थशास्त्री पद्मा देसाई और उनके पति जगदीश भगवती को इंडिया अब्रोड लाइफटाइम अचीवमेंट से नवाजा दिया गया। दोनों ही कोलंबिया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं।
और भी
कश्मीर मुद्‍दा सुलझाने का इरादा-जरदारी
ब्रिटेन और फ्रांस को भारत का समर्थन
मातृत्व की निशानी छिपाने का चलन
अंत हो सकता है मुगाबे शासन का
तिब्बती भिक्षुओं को सजा नहीं
प्रचंड की नजर राष्‍ट्रपति पद पर