मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कश्मीर मुद्‍दा सुलझाने का इरादा-जरदारी
पाकिस्तान में सत्तारूढ़ पीपीपी के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि नई सरकार प्राथमिकता से भारत के साथ शांतिपूर्ण रिश्ते व कश्मीर का समाधान चाहती है। साथ ही नई सरकार भारत के साथ परस्पर विश्वास बहाली के कदम उठाती रहेगी।

जरदारी ने कश्मीर की पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख सुश्री महबूबा मुफ्ती के साथ बातचीत के बाद कहा कि हम कश्मीर मुद्दे में पूरी तरह से सम्मिलित हैं। साथ ही लंबे समय से चले आ रहे इस मुद्दे को सुलझाने का इरादा भी रखते हैं, लेकिन हम इसके समाधान में कोई दिखावा नहीं चाहते।

क्या नई सरकार कश्मीर मुद्दे पर विश्वास बहाली के उपायों पर कार्य करती रहेगी, जरदारी ने कहा- हम केवल इसी पर कार्य ही नहीं करना चाहते, बल्कि इस मुद्दे का पूर्ण समाधान चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पीपीपी और लोकतंत्र समर्थक अन्य पार्टियाँ हमेशा कहती रहीं हैं कि वे कश्मीर पर किसी प्रकार का युद्ध या विवाद नहीं चाहतीं। हमारा संदेश शांति है और हम वही चाहते हैं। साथ ही हम समूचे क्षेत्र सहित सभी सीमाओं पर शांति का माहौल चाहते हैं।

जरदारी ने कहा, हम आज जंग के मैदान पर जाने के लिए बंदूक चाहते हैं, लेकिन हमारी भविष्य की पीढ़ियाँ वर्तमान और अतीत की गढ़ी इबारत से किसी प्रकार का समझौता करने के लिए तैयार नहीं होंगी।

संघर्ष व्यर्थ नहीं जाने देंगे : पाक में सत्तारूढ़ पीपीपी के सहअध्यक्ष ने कहा कि वे विश्वास बहाली के उपायों पर गहन विचार करेंगे और उसे आगे बढ़ाएँगे। उन्होंने कहा कि वे पीपीपी के संस्थापक जुल्फिकार अली भुट्टो व बेनजीर भुट्टो के कश्मीर के लिए किए गए संघर्ष को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। वे कश्मीर के जेहादी भाइयों व अन्य सहयोगियों को साथ लेकर ही आगे बढ़ेंगे।

अमेरिका का प्रस्ताव खारिज : पाकिस्तान ने देश में भू-गर्भ सर्वेक्षण और नक्शे तैयार करने में मदद के लिए अमेरिकी नौसेना प्रयोगशाला एनआरएल के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। रक्षा मंत्रालय के आदेश के तहत सभी विभागों को निर्देश दिया है कि वे ऐसे किसी भी विदेशी संस्थान के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करें, जो सुरक्षा में जोखिम बन जाए। अमेरिकी भू-गर्भ सर्वेक्षण विभाग और एनआरएल ने पाक में भू-गर्भ सर्वेक्षण और नक्शे तैयार करने में सेवाएँ देने का प्रस्ताव किया था।
और भी
ब्रिटेन और फ्रांस को भारत का समर्थन
मातृत्व की निशानी छिपाने का चलन
अंत हो सकता है मुगाबे शासन का
तिब्बती भिक्षुओं को सजा नहीं
प्रचंड की नजर राष्‍ट्रपति पद पर
पेरिस हिल्टन चुनेंगी तुर्की सुंदरी