पेरिस हिल्टन इन दिनों तुर्की में हैं, ताकि उस देश की राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में शिरकत कर सकें। हिल्टन निर्णायक मंडल के सदस्य के तौर पर मिस तुर्की के चुनाव में हिस्सा ले रही हैं। मीडिया में हिल्टन के हवाले से कहा गया कि पहली बार मैं इस तरह की किसी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाऊँगी। मैं यह देखने जा रही हूँ कि लड़कियाँ अपने साथ क्या रखती हैं, कैसी दिखती हैं, किस तरह के कपड़े पहनती हैं और क्या कहती हैं।
|