मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
उत्तर कोरिया का अमेरिका से आग्रह
उत्तर कोरिया द्वारा शुक्रवार को कम दूरी तक मार करने की क्षमता वाली मिसाइल का परीक्षण करने के बाद अमेरिका ने उसे ऐसे परीक्षण और नहीं करने की चेतावनी देते हुए कहा है कि यह कदम रचनात्मक नहीं है।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता गॉर्डन जॉनद्रोय ने कहा कि अमेरिका का मानना है कि उत्तर कोरिया को मिसाइल परीक्षण नहीं करने चाहिए। इस तरह की गतिविधि रचनात्मक नहीं है।

उत्तर कोरिया की ओर से ‍किए गए इस परीक्षण को दक्षिण कोरिया और अमेरिका के प्रति उसके आक्रोश के रूप में देखा जा रहा है। व्हाइट हाउस ने उत्तर कोरिया से परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में कदम बढ़ाने को कहा है।

प्रवक्ता ने कहा है कि उत्तर कोरिया को कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम और परमाणु प्रसार गतिविधियों के बारे में सही और मुकम्मल जानकारी देनी चाहिए। व्हाइट हाउस ने उत्तर कोरिया से परमाणु निरस्त्रीकरण पर समझौते की दिशा में कदम बढ़ाने को कहा है।

कल उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के अधिकारियों को संयुक्त औद्योगिक परिसर से निकाल दिया था। इससे पहले दक्षिण कोरिया ने अपने पड़ोसी देश से कहा था कि यदि वह सहायता चाहता है, तो पहले मानवाधिकारों का अपना रिकॉर्ड सही करे तथा परमाणु निस्त्रीकरण की वार्ता में हस्तक्षेप बंद करे।
और भी
'पाक के राजनीतिक मामलों में दखल नहीं'
खतरों को भी भाँप लेती है नाक
इराकी उपराष्ट्रपति कार्यालय पर हमला
इंडोनेशियाई मंत्रालय की वेबसाइट हैक
नेपाल में हर बच्चे के लिए लैपटॉप
पश्चिमी युगांडा में बस दुर्घटना में 40 मरे