मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इंडोनेशियाई मंत्रालय की वेबसाइट हैक
इंडोनेशिया में अश्लील सामग्री दिखाने वाली वेबसाइटों पर प्रतिबंध के बाद इंटरेनट हैकर्स ने सूचना मंत्रालय की वेबसाइट को ही हैक कर लिया है।

इंडोनेशिया की संसद ने मंगलवार को एक कानून पास कर अश्लील सामग्री दिखाने वाली वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था, लेकिन इंटरनेट हैकर्स ने सूचना मंत्रालय की वेबसाइट को ही हैक कर लिया है। वेबसाइट पर लिखा गया है कि सरकार इन वेबसाइटों का कुछ नहीं बिगाड़ सकती है।

इंडोनेशिया के नए कानून के मुताबिक अश्लील सामग्री दिखाने वाली वेबसाइटों के मालिकों को छह साल कैद अथवा एक लाख डॉलर का जुर्माना देना होगा। सूचना मंत्रालय ने वेबसाइट हैक करने वाले हैकर्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि इंडोनेशिया में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की तादाद बढ़ने के साथ ही ऐसी वेबसाइटों की बाढ़-सी आ गई है, इन पर अश्लील सामग्री दिखाई जाती है। इनमें ज्यादातर वेबसाइट विदेशी हैं। इन वेबसाइटों का देखने वालों की तादाद भी तेजी से बढ़ रही है।
और भी
नेपाल में हर बच्चे के लिए लैपटॉप
पश्चिमी युगांडा में बस दुर्घटना में 40 मरे
लैंडलाइन फोन को तरजीह देते हैं अमेरिकी
नेपाल प‍ुलिस मानवाधिकारों का सम्मान करे
न्यूयॉर्क गोलीकांड में रेमी दोषी
फ्रांस, ब्रिटेन का भारत को समर्थन