मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नेपाल में हर बच्चे के लिए लैपटॉप
नेपाल सरकार ने प्रयोग के तौर पर कावरे जिले के जनागल में चौथी कक्षा के 16 विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किए हैं।

100 डॉलर (करीब 4000 रुपए) की कीमत वाला यह लैपटॉप वन लैपटाप पर चाइल्ड नेपाल प्रोजेक्ठ के तकनीकी सहयोग से जनज्योति माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को प्रदान किया गया।

नेपाल में शिक्षा विभाग के महानिदेशक जनार्दन ने कहा कि लैपटॉप से बच्चों के ज्ञान और योग्यता का विकास होगा। एक अधिकारी के अनुसार पाँचवीं के पाठ्यक्रम को भी लैपटॉप में डाला गया है।

उन्होंने कहा कि नेपाल सरकार अन्य जिलों मकवानपुर और मुस्तांग में भी जल्दी ही यह परियोजना लागू करने वाली है।
और भी
पश्चिमी युगांडा में बस दुर्घटना में 40 मरे
लैंडलाइन फोन को तरजीह देते हैं अमेरिकी
नेपाल प‍ुलिस मानवाधिकारों का सम्मान करे
न्यूयॉर्क गोलीकांड में रेमी दोषी
फ्रांस, ब्रिटेन का भारत को समर्थन
यूक्रेन में हेल‍िकॉप्टर हादसा, 12 मृत