युगांडा में राजधानी कंपाला के पश्चिम में स्थित किंगो इलाके में एक बस के पलट जाने से चार बच्चों समेत 40 लोगों की मौत हो गई।
मसाका जिले के पुलिस प्रमुख स्टीवन तानूयी ने कहा कि कल राजधानी कंपाला से 209 किलोमीटर पश्चिम में स्थित मसाका जिले के किंगो इलाके में बस पलटने के बाद उसमें आग लग गई। आग लगने के कारण कई यात्री झुलसकर मारे गए।
तानूयी ने कहा कि बस में सवार केवल 10 यात्री ही जीवित बच सके। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घायल यात्रियों को मसाका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना उस समय घटी जब बस का चालक एक अन्य वाहन से आगे निकलने का प्रयास कर रहा था।
|