मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लैंडलाइन फोन को तरजीह देते हैं अमेरिकी
अमेरिका में मोबाइल फोनधारकों समेत अधिसंख्यक उपभोक्ताओं का कहना है कि वे अपने घर के लैंडलाइन फोन का हमेशा इस्तेमाल करते रहेंगे।

प्रमुख टेलीफोन सेवा प्रदाता कंपनी वेरिजोन द्वारा केआरसी के जरिये करवाए गए सर्वेक्षण से पता चलता है कि लैंडलाइन को आज भी उपभोक्ता अधिक विश्वसनीय तथा सुरक्षित मानते हैं और इसीलिए वे मोबाइल फोन के बावजूद अपने लैंडलाइन कनेक्शन को भविष्य में भी बनाए रखना चाहते हैं।

सर्वेक्षण के दायरे में आए 94 फीसदी लोगों ने लैंडलाइन फोन बनाए रखने के लिए इसकी विश्वसनीयता तथा 91 फीसदी ने इसके सुरक्षा पहलू को प्रमुख कारण बताया है। 83 फीसदी लोगों का कहना है कि वे हमेशा अपने घर में लैंडलाइन फोन का इस्तेमाल करेंगे। इस सर्वेक्षण में 74 फीसदी लोग ऐसे थे जिनके पास मोबाइल फोन हैं।

76 फीसदी लोगों ने बताया कि वे हर रोज लैंडलाइन का इस्तेमाल करते हैं। उपभोक्ताओं की नजर में लैंडलाइन फोन की आवाज की गुणवत्ता, उसकी विश्वसनीयता तथा निर्बाध सेवा काफी मायने रखती है।

सर्वे से पता चलता है कि महिलाएँ, वरिष्ठ नागरिक, मध्य आय वर्ग के लोग तथा महानगरों से बाहर के इलाकों में रहने वाले लोगों में लैंडलाइन अधिक लोकप्रिय है और वे भविष्य में इसी का इस्तेमाल करते रहना चाहते हैं।
और भी
नेपाल प‍ुलिस मानवाधिकारों का सम्मान करे
न्यूयॉर्क गोलीकांड में रेमी दोषी
फ्रांस, ब्रिटेन का भारत को समर्थन
यूक्रेन में हेल‍िकॉप्टर हादसा, 12 मृत
ब्रूनी के नशे में डूबा ब्रिटिश मीडिया
यौन शिक्षा पाठ्यक्रम अप्रभावी