मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
यूक्रेन में हेल‍िकॉप्टर हादसा, 12 मृत
यूक्रेन में सीमा सुरक्षा बल के एक हेल‍िकॉप्टर के गुरुवार को काला सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार 13 लोगों में से 12 व्यक्तियों की मौत हो गई।

देश के आपात मामलों के मंत्रालय के एक प्रवक्ता इहोर क्रोल ने बताया कि एमआई-8 हेल‍िकॉप्टर में सवार 13 सैन्य अधिकारियों में से केवल एक अधिकारी को पोलुण्डेनी द्वीप में बचाया जा सका।

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना डेन्यूब नदी के मुहाने पर मार्शलैंड पर हुई जो ओडिसा बन्दरगाह से दक्षिण पश्चिम में स्थित है। आपात मामलों के मंत्रालय ने दुर्घटना के कारण के बारे में कुछ नहीं बताया है। लेकिन इस इलाके में तूफान आने की चेतावनी जारी की गई थी।
और भी
ब्रूनी के नशे में डूबा ब्रिटिश मीडिया
यौन शिक्षा पाठ्यक्रम अप्रभावी
भुट्टो पर हमले का संदिग्ध आरोपी रिहा
हारे तो कबूल नहीं होंगे नतीजे-प्रचंड
'झूठ बोल रही है चीन सरकार'
फायदेमंद होगा टाटा के लिए अधिग्रहण