मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ब्रूनी के नशे में डूबा ब्रिटिश मीडिया
'फ्रांस की राजकुमारी डायना'
ब्रिटेन की यात्रा पर पहुँची फ्रांस की प्रथम महिला कार्ला ब्रूनी सरकोजी के आश्चर्य का तब कोई ठिकाना नहीं रहा जब ब्रिटिश मीडिया ने उन्हें 'फ्रांस की राजकुमारी डायना' करार दे दिया।

ब्रिटिश मीडिया कार्ला पर ऐसा फिदा हुआ कि जैसे वह कभी डायना के इर्दगिर्द मंडराया और उनकी शान में कसीदें पढ़ा करता था। अखबार और टेलीविजन चैनल यह भूल गए कि कार्ला के साथ उनके पति एवं फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी भी आए हैं। कुछ अखबारों ने तो उनकी तुलना बाकायदा राजकुमारी डायना से कर डाली।

फ्रांस के राष्ट्रपति और ब्रूनी बुधवार को ब्रिटेन की सरकारी यात्रा पर पहुँचे, लेकिन ब्रिटिश मीडिया का उत्साह इस कदर उफान मारने लगा कि उसने 90 के दशक में खिंची गई ब्रूनी की एक अर्धनग्न तस्वीर छाप दी और उसके नीचे लिख दिया कि उन्हें उम्मीद है कि सरकोजी इस तस्वीर को नीलामी में खरीद लेंगे।

ब्रिटिश मीडिया के जेहन में प्रिंस चार्ल्स और लेडी डायना की प्रेम कहानी और फिर उनकी शादी की यादें ताजा हैं तथा वह सरकोजी और कार्ला की प्रेम कहानी को भी उसी तर्ज पर देख रहा है।

डेली एक्सप्रेस अखबार ने लिखा कि ब्रिटेन मैडम सरकोजी के आगमन से मंत्रमुग्ध है। 'डेली टेलीग्राफ' ने लिखा है कि जब ब्रूनी हवाई अड्डे पर पहुँची तो प्रिंस चार्ल्स ने उनकी गाल पर चुंबन लिया। अखबार ने सवाल किया है कि क्या ब्रूनी अगली डायना होंगी। ली पर्सियन डेली ने लिखा है कि ब्रूनी ने अंग्रेजों को दिल जीत लिया है।

धुर वामपंथी अखबार भी ब्रूनी की छवि से अछूते नहीं रहे है। ऐसे ही एक अखबार का कहना है कि सरकोजी की दिल्लगी की कीमत फ्रांस की जनता को भुगतनी पड़ रही है। राष्ट्रपति महोदय प्यार मुहब्बत में ज्यादा दिल लगा रहे है, जबकि फ्रांस की अर्थव्यवस्था आह भर रही है। सन अखबार का कहना है कि कार्ला के नशे ने विश्वकप में फ्रांस के हाथों इंग्लैंड को मिली हार का गम भी कम कर दिया है।
और भी
यौन शिक्षा पाठ्यक्रम अप्रभावी
भुट्टो पर हमले का संदिग्ध आरोपी रिहा
हारे तो कबूल नहीं होंगे नतीजे-प्रचंड
'झूठ बोल रही है चीन सरकार'
फायदेमंद होगा टाटा के लिए अधिग्रहण
बच्चों को पालने का भी हिसाब-किताब