पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधक अदालत ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की स्वदेश वापसी पर आत्मघाती हमले का षड्यंत्र रचने के आरोपी शीर्ष आतंकवादी करी सैफुल्लाह अख्तर को रिहा कर दिया। इस हमले में 140 लोग मारे गए थे।
पुलिस की अदालत के समक्ष पेश एक रिपोर्ट में कहा गया कि उन्हें आत्मघाती बम हमले में अख्तर के शामिल होने संबंधी कोई सुबूत नहीं मिले। यह हमला भुट्टो की 19 अक्टूबर में हुई कराची रैली के दौरान किया गया। इस मामले में अख्तर को पिछले माह लाहौर में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद आतंकवाद निरोधक अदालत ने अख्तर को 27 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
|