मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हारे तो कबूल नहीं होंगे नतीजे-प्रचंड
नेपाल में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओवादी) के अध्यक्ष प्रचंड ने कहा है कि दस अप्रैल को होने वाले संविधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी की हार होने की सूरत में उसके नतीजे अस्वीकार्य होंगे।

नेपाली अखबार दि राइजिंग नेपाल के अनुसार प्रचंड ने पूर्वी नेपाल के पाथेरी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा कोई भी नतीजा स्वीकार नहीं किया जाएगा, क्योंकि माओवादियों को सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियावादी ताकतों की साजिश रचे जाने पर ही परास्त किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सीपीएन-यूएमएल गठबंधन अमेरिकी और भारतीय दबाव की वजह से नहीं बन सका। उन्होंने दावा किया कि पूर्वी नेपाल में माओवादियों को पश्चिमी नेपाल की तुलना में ज्यादा समर्थन हासिल है। उन्होंने कहा कि देशभर में माओवादियों के प्रति बढ़ता जनसमर्थन देखकर प्रतिक्रियावादी ताकते सीपीएन-माओवादी को परास्त करने की साजिशें रचने में जुट गई हैं।

उन्होंने कहा कि संसदीय दलों को सीपीएन-माओवादी से क्षमा माँगनी चाहिए, क्योंकि जब पार्टी संविधान सभा और संघीय गणराज्य प्रणाली का मसला उठाते थे वह उसे आतंकवादी करार देती रही हैं।

नेपाल में नए संविधान का निर्माण करने और राजशाही का भविष्य तय करने के लिए पहली बार संविधान सभा के चुनाव होने जा रहे हैं।
और भी
'झूठ बोल रही है चीन सरकार'
फायदेमंद होगा टाटा के लिए अधिग्रहण
बच्चों को पालने का भी हिसाब-किताब
अमेरिका ने पाक में हमले तेज किए
सरबजीत के परिवार से मिलेंगे अंसार बर्नी
ब्रिटेन ने सरकोजी को उपाधि से नवाजा