मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
फायदेमंद होगा टाटा के लिए अधिग्रहण
भारत की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने विश्वास जताया है कि फोर्ड मोटर्स के ब्रिटेन में दो ब्रांड जगुआर और लैंड रोवर का अधिग्रहण दीर्घकालिक लिहाज से उसके लिए फायदे का सौदा साबित होगा।

टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक रविकांत ने ऑटो-शो के दौरान बातचीत में कहा कि उन्हें विश्वास है कि जगुआर और लैंड रोवर का दो अरब 30 करोड़ डॉलर के सौदे से दीर्घकालिक लिहाज से कंपनी की बैंलेश शीट में सुधार आना चाहिए।

रविकांत ने बिना कोई खुलासा करते हुए कहा कि हमारे ऊपर कुछ दबाव था किंतु इसका मतलब यह नहीं है कि हम अपनी स्थिति बदले लें क्योंकि हम दीर्घकालिक योजना पर बढ़ रहे हैं। गौरतलब है कि भारत के टाटा समूह ने फोर्ड मोटर से ब्रिटेन में जगुआर और लैंड रोवर ब्रांड को बुधवार को दो अरब 30 करोड़ डॉलर में खरीदने की घोषणा की थी।

टाटा ने चार अरब डॉलर जुटाने की घोषणा की थी। इस धन का फोर्ड सौदे और कंपनी की लखटकिया कार बनाने में इस्तेमाल किए जाने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि जगुआर और लैंड रोवर के अधिग्रहण के लिए उधारी ली जा रही है, जो कुछ निश्चित अवधि के लिए है। इस दौरान कंपनी कुछ दीर्घकालिक प्रबंधन करेगी, जिसमें ऋण और संभवत: कुछ इक्विटी से जुटाया जा सकता है। अगले छह से आठ माह के दौरान तस्वीर बिल्कुल साफ हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि रेटिंग एजेंसियों द्वारा कंपनी की साख में संभावित कमी को लेकर वह चिंतित जरुर है, लेकिन उन्हें विश्वास है कि दीर्घकालिक अवधि के लिए यह सकारात्मक होगा।

रेटिंग एजेंसियों मूडी इन्वेस्टर सर्विस और स्टैंडर्ड एंड पूअर्स ने इस वर्ष जनवरी की शुरुआत टाटा मोटर्स को दोनों ब्रांड को खरीदने के लिए दौड़ में आगे रहने को देखते हुए साख घटाने की संभावना पर विचार की बात कही थी।
और भी
अमेरिका ने पाक में हमले तेज किए
सरबजीत के परिवार से मिलेंगे अंसार बर्नी
ब्रिटेन ने सरकोजी को उपाधि से नवाजा
हर्जाना वसूलने की तैयारी में है ईरान
'भुट्टो हत्याकांड की जाँच संयुक्त राष्ट्र करे'
दलाई लामा से बात करे चीन सरकार-बुश