मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बच्चों को पालने का भी हिसाब-किताब
अमेरिका में हर चीज के पीछे गिनती होती है। यहाँ तक कि बच्चों को पालने का भी हिसाब-किताब रखा जाता है। खराब होती माली हालत में अमेरिकी कृषि विभाग ने यह भी पता लगा लिया है कि 2007 में पैदा हुए बच्चे पर कितना खर्च करना होगा।

बच्चे के खाने, स्कूली शिक्षा आदि पर कितना खर्च होगा। एक आँकड़ा निकला है 2 लाख 4 हजार 60 डॉलर का। यानी हर बच्चे पर माता-पिता का औसतन 81 लाख 62 हजार 400 रुपए के करीब खर्च होगा।

बच्चे की देखरेख और शिक्षा की लागत पर आने वाले समय में काफी खर्च होना है। अमेरिकी कृषि विभाग ने विशेष रूप से यह जानकारी जुटाई है। यह भी पता लगाया है कि बच्चों को खाना खिलाने में होने वाला खर्च अब 24 प्रतिशत से घटकर 17 प्रतिशत रह गया है।

शिक्षा पर होने वाला खर्च 2 प्रतिशत बढ़ गया है और अब 12 प्रतिशत हो चुका है। जहाँ तक महँगाई की बात है तो अमेरिका में मध्यम वर्ग की आय 2,69,040 डॉलर के करीब है। इस लागत में परिवहन, स्वास्थ्य रक्षा और अन्य जरूरतें भी आती है।

कब से होती है गिनती : अमेरिका में इस तरह की गणना 1960 से चल रही है। इसे परिवारों की औसत आय के आधार पर तैयार किया जाता है। ऐसे परिवार जिनकी कर-पूर्व आय 45,800 डॉलर से कम है, बच्चे के पहले 17 साल में कम खर्च करेंगे। हालाँकि इस अध्ययन में बच्चों को महाविद्यालय में लगने वाली फीस शामिल नहीं है
और भी
अमेरिका ने पाक में हमले तेज किए
सरबजीत के परिवार से मिलेंगे अंसार बर्नी
ब्रिटेन ने सरकोजी को उपाधि से नवाजा
हर्जाना वसूलने की तैयारी में है ईरान
'भुट्टो हत्याकांड की जाँच संयुक्त राष्ट्र करे'
दलाई लामा से बात करे चीन सरकार-बुश