ब्रिटेन की यात्रा पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और ड्यूक ऑफ एडिनबरा ने एक उपाधि से सम्मानित किया है।
सरकोजी को बाथ के 'नाइट ग्रैंड क्रास ऑफ दि ऑर्डर' की उपाधि से नवाजा गया है। यह उपाधि पहले भी कई देशों के नेताओं को प्रदान की जा चुकी है।
महारानी ने सरकोजी को ब्रिटेन और फ्रांस के बीच हुए एक अहम समझौते की 100वीं वर्षगाँठ के अवसर पर 2004 में जारी डाक टिकट के प्रूफ भी भेंट किए। सरकोजी को अपनी युवावस्था में टिकट संग्रह करने का बेहद शौक था। उन्होंने फ्रांसीसी राष्ट्रपति को अपनी और ड्यूक की चाँदी के फ्रेम में जड़ी तस्वीर भी भेंट की।
सरकोजी की पत्नी कार्ला ब्रूनी को चमड़े के केस में एक मिनिएच कैरिज क्लॉक भेंट की गई।
सरकोजी ने महारानी को क्रिस्टल से बनी एक प्रतिमा और 1743 में ज्याँ दि सेनियर द्वारा रचित पुस्तक तोहफे में दी। उन्होंने ड्यूक को कांस्य प्रतिमा भेंट की। सरकोजी दो दिन की यात्रा पर ब्रिटेन आए हुए हैं।
|