मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हर्जाना वसूलने की तैयारी में है ईरान
ईरान ने चेतावनी दी है कि वह उस पर थोपे गए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिबंधों से हुए नुकसान की भरपाई पश्चिमी देशों से कराने के लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा।

ईरान के विदेशमंत्री मनोश्हर मोत्ताकी द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान को भेजे गए बीस पृष्ठों के एक पत्र में यह चेतावनी दी गई है।

इस पत्र में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा गत तीन मार्च को पारित उनके देश के खिलाफ और प्रतिबंध लगाने वाले प्रस्तावों को ईरान खारिज करता है और वह उनका पालन नहीं करेगा।

मोत्ताकी के पत्र में कहा गया है कि ये प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के विपरीत है। उसमें कहा गया है कि ईरान ने अपनी हद में काम किया जबकि विरोधी यह साबित करने में नाकाम रहे कि वह हथियार बनाना चाहता है। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव तैयार करने वालों को जनता से माफी माँगना चाहिए।

मोत्ताकी ने यह नहीं बताया कि ईरान कानूनी कार्रवाई के लिए कहाँ से पहल करेगा, लेकिन उन्होंने कहा कि ईरान की जनता का पूरा हक बनता है कि वह अपने विरुद्ध गैर कानूनी कार्रवाइयों के खिलाफ आवाज उठाए।
और भी
संयुक्त राष्ट्र करे भुट्टो हत्याकांड की जाँच-गिलानी
दलाई लामा से बात करे चीन सरकार-बुश
ब्रूनी के पर्दानशीं हुस्न ने भी ढायी कयामत
नासा का यान धरती पर सकुशल उतरा
पटाखों के जखीरे में विस्फोट, 22 की मौत
टाटा द्वारा जैग्वार व लैंडरोवर का अधिग्रहण