मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दलाई लामा से बात करे चीन सरकार-बुश
अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने तिब्बत में जारी अशांति पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए चीन की सरकार से इस मामले में दलाई लामा से बातचीत करने का आग्रह किया है।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता दाना पेरीनो के अनुसार चीन के राष्ट्रपति हू जिनताओ से टेलीफोन पर की गई वार्ता में बुश ने तिब्बत के हालात पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि चीनी सरकार को इस मसले पर दलाई लामा के प्रतिनिधियों से बातचीत करना चाहिए और इस बारे में मीडिया तथा राजनयिकों को भी बताया जाना चाहिए।

चीन का आरोप है कि तिब्बतियों के निर्वासित बौद्ध नेता दलाई लामा पेइचिंग में इस साल गर्मियों में होने वाले ओलिम्पिक खेलों को बाधित करने का षड्यंत्र रच रहे हैं और इसे लेकर तिब्बत की राजधानी ल्हासा में इस महीने शुरू हुआ संघर्ष भी उन्हीं के इशारे पर छेड़ा गया है।

चीनी सरकार के मुताबिक हिंसा में अब तक 19 लोग मारे गए हैं, जबकि तिब्बती सरकार का दावा है कि संघर्ष की वारदात में 140 लोगों की मृत्यु हुई है।

ल्हासा में हिंसा शुरू होने के बाद चीन की सरकार ने विदेशी पत्रकारों को तिब्बत से बाहर कर दिया था, जिससे स्थिति का स्वतंत्र आकलन करना मुश्किल हो गया है।
और भी
ब्रूनी के पर्दानशीं हुस्न ने भी ढायी कयामत
नासा का यान धरती पर सकुशल उतरा
चीन में पटाखा विस्फोट ने ली 22 जानें
टाटा द्वारा जैग्वार व लैंडरोवर का अधिग्रहण
गिलानी भी ऐश्वर्या राय के प्रशंसक
सरकार या करार की बलि के आसार नहीं