हुस्न पर्दानशीं हो तो भी कयामत का सबब होता है। इसका नजारा उस समय देखने को मिला जब कार्ला ब्रूनी सरकोजी अपने पति और फ्रांसीसी राष्ट्रपति सरकोजी के साथ लंदन पहुँचीं।
बंद गले का स्लेटी रंग का कोट, उसी से मिलता-जुलता टोप, काले बेल्ट और हाथों में काले दास्ताने पहने ब्रूनी ने फैशन जगत के विशेषज्ञों और दूसरे लोगों को अपनी इस अदा से भी मंत्रमुग्ध कर दिया।
फ्रांस के राष्ट्रपति सरकोजी अपनी पत्नी ब्रूनी के साथ ब्रिटेन की सरकारी यात्रा पर यहाँ आए हैं। अभी कुछ ही दिनों पहले की बात है जब ब्रिटेन के अखबारों में ब्रूनी की मॉडलिंग के दिनों की नग्न तस्वीरें पटी हुई थीं।
ब्रिटेन की फैशन एवं स्टाइल पत्रिका हार्पर बाजार के संपादक लुसी योमनास ने कहा कि इस दृश्य को देखकर मुझे ऐसा लगता है जैसे जैकी कैनेडी स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की मैडलिन से मिल रहे हों।
उन्होंने कहा कि यह काफी गरिमापूर्ण एवं भव्य है और इस पहनावे में रूप सज्जा के सभी तत्व मौजूद हैं। इस महिला को देखकर बरबस राजकुमारी डायना की याद तरोताजा हो जाती है।
|