अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अहम अभियान पर गया यान धरती पर सकुशल उतर आया।
अप्रत्याशित रूप से बादल छाए रहने की वजह से यान को धरती पर उतारने में देर हुई और यह फ्लोडिया के केनेडी स्पेस सेंटर में बुधवार की शाम को सही सलामत उतरा।
महत्वाकांक्षी अभियान के तहत प्रक्षेपित किए गए इस यान द्वारा जापानी शोध प्रयोगशाला में तैयार किए गए कक्ष को अंतरिक्ष में भेजा गया। इसके अलावा अंतरिक्ष केन्द्र की देखभाल के लिए कनाडा द्वारा विकसित रोबोट को भी भेजा गया।
इस यान को 122वें शटल अभियान के तहत गत 11 मार्च को अंतरिक्ष में भेजा गया था।
|