मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
समलैंगिक को इसराइल में रहने की अनुमति
इसराइल ने एक समलैंगिक फिलिस्तिनी को देश में रहने की अनुमति दी है। इस फिलिस्तिनी ने देश में रहने देने की याचना की थी जिसमें उसने समलैंगिक होने के कारण अपनी जान को खतरा बताया था।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार इस 33 वर्षीय फिलिस्तिनी द्वारा यह दलील दिए जाने के बाद कि उसके साथी फिलिस्तिनी समलैंगिक होने के कारण उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसे व उसके साथी को यहाँ पर रहने की अस्थायी अनुमति दी गई है।

इस व्यक्ति ने कई वर्ष पहले इसराइल के आंतरिक मंत्रालय में अपील दायर की थी और अपने कंप्यूटर इंजीनियर प्रेमी के साथ यहाँ पर रहने की अनुमति माँगी थी। इस बात का अहसास होने के बाद कि अनुमति मिलने में कई वर्ष लग सकते हैं, इस व्यक्ति ने फिलिस्तिनी क्षेत्र में सरकारी गतिविधियों के समन्वयक से मदद माँगी थी।

मेजर जनरल योसेफ मिशलाव को लिखे पत्र में इस व्यक्ति ने बताया था कि परिवार को एक इसराइली व्यक्ति के साथ उसके समलैंगिक संबंधों के बारे में पता चलने के बाद से उसे जान से मारने की धमकियाँ मिलनी शुरू हो गई थी। इसके बाद उसे अस्थायी रूप से रहने की अनुमति मिल गई थी।

यह अनुमति ऐसे हालात में दी गई है जब पश्चिमी तट पर रहने वाले अनेक फिलिस्ति‍नियों को इसराइल के परिवार एकीकरण कानून के चलते इसराइली क्षेत्र में रहने वाले अपने परिजनों से दूर रहना पड़ रहा है।
और भी
देशभक्ति की अलख जगाएँगे चीन के बुद्धिजीवी
इराक में छापामारों को अल्टीमेटम
सरकोजी ने बहिष्कार की चेतावनी दी
ब्रिटेन के आँगन मैं तुलसी का क्यारी!
बायो डीजल यानी अस्थमा को न्योता!
कसरत के बाद पियो चॉकलेट मिल्क