फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने कहा है कि अगर चीन तिब्बत मसले को कोई हल नहीं निकाल पाता तो उनका देश बीजिंग ओलिंपिक के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार कर सकता है।
सरकोजी ने संकेत दिया है कि अगर चीन तिब्बत के आंदोलनकारियों पर बल प्रदर्शन में संयम नहीं बरतता है तथा दलाई लामा के साथ बातचीत शुरू नहीं करता तो उनका देश बीजिंग ओलिंपिक के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार कर सकता है।
सरकोजी ने ब्रिटेन की यात्रा के ठीक पहले यह धमकी देकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन की बीजिंग ओलिंपिक का बहिष्कार नहीं करने की बात को चुनौती दे दी है।
सरकोजी ने कहा कि अभी सभी विकल्प खुले हैं और बीजिंग ओलिंपिक समारोह में भाग लेने का निर्णय चीन के जवाब पर निर्भर करता है।
समाचार पत्र 'डेली मेल' ने सरकोजी के हवाले से बताया है। हमारे चीनी मित्र तिब्बत के प्रति वैश्विक चिंता को समझते होंगे। हालाँकि मैंने अभी सभी रास्ते बंद नहीं किए हैं,लेकिन मुझे लगता है कि चीन को तिब्बत समस्या का पुख्ता समाधान निकालना चाहिए। मैं चाहता हूँ कि बातचीत शुरू हो और चीन के जवाब के बाद ही हम आगे बढ़ेंगे।
|