मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ब्रिटेन के आँगन में तुलसी की क्यारी!
ब्रिटेन में तुलसी के पौधों का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। लोगों की रुचि भी आयुर्वेदिक पौधों की ओर बढ़ी है। यहाँ के हर सुपर मार्केट में तुलसी के पौधे लहलहाते हुए मिल जाएँगे।

बात 1970 की है, व्यंजनों पर लिखने वाले टॉम स्टोबार्ट ने धनिया पत्ती की तारीफ की थी और इसे स्वादिष्ट बताया था। उन्होंने लिखा था कि किचन में धनिया अपनी विशेषता रखता है। ब्रिटेन में थाईलैंड से मसाले और वनस्पति का आयात होता है और थाईलैंड का सबसे बड़ा आयातक वही है। थाली में जिसकी सबसे ज्यादा माँग होती है, वह है भारतीय चटनी। हर तरह की चटनी। वनस्पतियों की मार्केटिंग करने वाली संस्था ने दावा किया है कि ब्रिटेन के लोगों का वनस्पतियों की ओर आकर्षण तेजी से बढ़ता जा रहा है।

यह भी माना जा रहा है कि ब्रिटिश भी ऑस्ट्रेलियाई लोगों की तरह वनस्पति पसंद करने लगे हैं। ब्रिटेन में दो तरह की तुलसी का प्रयोग किया जाता है। इनमें से पवित्र तुलसी थाईलैंड या एशिया के अन्य देशों से आती है।
और भी
बायो डीजल यानी अस्थमा को न्योता!
कसरत के बाद पियो चॉकलेट मिल्क
इराक की धरती फिर लहुलुहान हुई
रूस और अमेरिका के बीच बातचीत
सरकोजी को अँगरेजी सीखा रही है ब्रूनी
परमाणु करार हो सकता है खत्म-अमेरिका!