मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इराक की धरती फिर लहूलुहान हुई
विभिन्न झड़पों में 54 मरे, 340 घायल
अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के इराक में जारी युद्ध में अमेरिका के जीत की राह पर अग्रसर होने के बयान के चंद रोज बाद ही वहाँ की धरती आज एक बार फिर लहूलुहान हो उठी। बसरा और सद्र शहर में हुई झड़पों में 54 लोग मारे गए तथा 340 से ज्यादा लोग घायल होने की खबर है।

बसरा में मक्तदा अल सद्र के सदस्यों और इराकी सुरक्षा बलों के बीच कल से जारी झड़पों में 40 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हो गए। यह जानकारी एक स्वास्थ्य अधिकारी ने दी।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कल से जारी हिंसक झड़पों में आज सुबह नौ बजे तक 40 लोग मारे जा चुके हैं और 200 घायल हो गए हैं। इनमें नागरिक, बंदूकधारी तथा सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।

एक अन्य घटना में राजधानी बगदाद के सद्र शहर कल रात भड़की झड़पों में शिया उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच ताजा झड़पों में 14 लोग मारे गए और 140 से ज्यादा घायल हो गए। हिंसा का दौर रात भर जारी रहा।

सद्र के स्वास्थ्य कार्यालय के एक सूत्र ने बताया कि यह संख्या सद्र और इमाम अली अस्पतालों और मध्य बगदाद के किंदी अस्पतालों में पहुँचे हताहतों के आधार पर दी जा रही है।
और भी
रूस और अमेरिका के बीच बातचीत
सरकोजी को अँगरेजी सीखा रही है ब्रूनी
परमाणु करार हो सकता है खत्म-अमेरिका!
रूस के सेना प्रमुख ने पद छोड़ा
भूटानी शरणार्थियों ने शिविर छोड़े
नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति महत्वपूर्ण कदम