मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सरकोजी को अँगरेजी स‍िखा रही हैं ब्रूनी
ब्रिटिश नेताओं को प्रभावित करने की कोशिश
फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी अगले सप्ताह ब्रिटेन यात्रा के दौरान मेजबानों को प्रभावित करने के लिए अपनी पत्नी कार्ला ब्रूनी से अँगरेजी तहजीब और बोलचाल की बारीकियाँ सीख रहे हैं।

हालाँकि वे ब्रिटिश संसद के संयुक्त अधिवेशन को फ्रेंच भाषा में ही संबोधित करेंगे, लेकिन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन से बातचीत में वे अँगरेजी के चुनिंदा जुमलों का इस्तेमाल करने के लिए इस भाषा की बारीकियाँ समझ रहे हैं।

राष्ट्रपति कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक सरकोजी ब्रिटेन के प्रति उनकी रुचि को प्रदर्शित करने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे और इसके लिए वे ब्रिटिश नेताओं से बातचीत में अँगरेजी मुहावरों का जमकर इस्तेमाल करेंगे। हालाँकि इस मामले में उनकी मदद इटली मूल की उनकी पूर्व मॉडल पत्नी कार्ला ब्रूनी मदद कर रही है।

पहले हो चुकी है गलती : अँगरेजी में सरकोजी का हाथ तंग होने की बात सही साबित करने के लिए वित्त मंत्री के रूप में विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए दिया उनका एक बयान इंटरनेट पर चस्पा किया गया है। इसमें टूटी-फूटी अँगरेजी में उन्होंने कहा था 'वी विल बी एप्पी टू एल्प यू मेक मनी इन फ्रांस।'
और भी
परमाणु करार हो सकता है खत्म-अमेरिका!
रूस के सेना प्रमुख ने पद छोड़ा
भूटानी शरणार्थियों ने शिविर छोड़े
नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति महत्वपूर्ण कदम
तिब्बत में फिर भड़की हिंसा
अमेरिका के आगे नहीं झुकेंगे-शरीफ