अमेरिका ने चेतावनी दी है कि उत्तर कोरिया में आंतरिक राजनीति के चलते वह समझौता खटाई में पड़ सकता है जिसके तहत उसे अपना परमाणु हथियार बनाने का कार्यक्रम समाप्त करना है।
उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रम को समाप्त करने के संबंध में छह पक्षों की बातचीत में शामिल प्रमुख अमेरिकी दूत क्रिस्टोफर हिल ने कहा कि उत्तर कोरिया ने कई बार अमेरिका को सूचित किया कि वह राष्ट्रपति जार्ज बुश के जनवरी 2009 में गद्दी छोड़ने से पहले समझौता करना चाहता है।
उन्होंने कहा- लेकिन मूल प्रश्न यह है कि क्या वह इस सबके लिए तैयार हैं। हिल ने कहा उत्तर कोरिया एक ऐसा देश है जहाँ शासन तंत्र विभागों और वरिष्ठता क्रम की जटिलताओं से भरा हुआ है लेकिन चूँकी इस कार्यक्रम का टीवी पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है इसलिए मुझे संभलकर बोलना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा यह कहना सही होगा कि उत्तर कोरिया में ऐसे लोग हैं जो वास्तव में परमाणु कार्यक्रम के पक्ष में नहीं हैं।
|